Hathras News: शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के डेमो चेक वितरित
personसंपादकीय टीम
calendar_today5 May 2026, 10:26 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के डेमो चेक वितरित किए।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर पहले 10 हजार और अब 18 हजार रुपये किया जाना उनके योगदान का सम्मान है। शिक्षामित्रों की भूमिका शिक्षा व्यवस्था की नींव को मजबूत करने में अहम रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि यह अवसर शिक्षामित्रों के समर्पण और सेवा भावना का सम्मान है। उन्होंने शिक्षामित्रों से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षामित्र और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
