Mainpuri News: गुड मॉर्निंग मैनपुरी अभियान के तहत पुलिस ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Nov 2026, 08:35 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी सहित विभिन्न शैक्षणिक स्थलों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को गुड मॉर्निंग कहकर उनका अभिवादन किया और उनसे आत्मीय बातचीत की।
www.morningcity.in
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही मिशन शक्ति हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा असुरक्षा की स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल सूचना दें। पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के साथ ही उन्हें जागरूक और सतर्क नागरिक बनाना है।

इस अभियान के माध्यम से मैनपुरी पुलिस विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर रही है, ताकि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हो तथा छात्र-छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
