Mainpuri News: अचानक फूट-फूटकर रोने लगे आरईएस के अवर अभियंता घबरा गए विकास भवन के कर्मचारी

personसंपादकीय टीम
calendar_today17 Mar 2026, 10:24 pm
location_onMainpuri

घबरा गए विकास भवन के कर्मचारी, हाथ-पैर पकड़ ले गए अस्पताल

मैनपुरी। विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय में तैनात अवर अभियंता अचानक से रोने लगे। कर्मियों ने जब वजह पूछी तो कार्यालय से बाहर निकल गए। जैसे तैसे उन्हें संभाला और हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जेई ने अधिकारी व कुछ अन्य कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। घटना के बाद कार्यालय में चुप्पी छा गई है। विकास भवन परिसर स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में मंगलवार सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था, अचानक अवर अभियंता प्रावधिक अजय कुमार के रोने की आवाज सुन कर्मी सकते में आ गए। जब पास जाकर रोने की वजह पूछी तो जेई साहब बिफर गए। वह बिना कुछ कहे बाहर की ओर भाग निकले। सहकर्मी पीछे दौड़े, विकास भवन के मुख्य गेट पर जेई को रोक लिया, जेई जमीन पर लेट गए और बिलख-बिलख कर रोने लगे। वह किसी की बात का कोई जवाब नहीं दे रहे थे।

www.morningcity.in

डॉक्टर ने पैनिक अटैक के लक्षण बताएं

गेट पर जेई रोए जा रहे थे, कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जेई की हालत देख सभी घबरा गए। चार कर्मियों ने उनके हाथ पैर पकड़े और गाड़ी में डाल कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच की तो कुछ खास नहीं मिला, चिकित्सक ने पैनिक अटैक के लक्षण बताते हुए उपचार किया। उधर कर्मियों ने जेई के परिजन को फोन कर सूचना दी। जेई रोते हुए बार बार कार्यालय में होने वाले शोषण की बात कह रहे थे, पूछने पर बताया कि उन्हें अधिकारी व कुछ कर्मी लगातार परेशान करते आ रहे हैं। आरोप के बीच अन्य कर्मियों ने चुप्पी साध ली।

Morning City

प्रताड़ित किए जाने जैसा कुछ भी नहीं

अजय कुमार पहले ड्राफ्ट मैन के पद पर थे, प्रमोशन के बाद अवर अभियंता प्रावधिक की जिम्मेदारी मिली है। पद पर रहते हुए काम की जिम्मेदारी भी है, बावजूद इसके उनसे कोई अतिरिक्त कार्य नहीं लिया जाता। प्रताड़ित किए जाने जैसा कुछ भी नहीं है।- नुजहत परवीन, अधिशासी अभियंता आरईएस।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi