Mainpuri News: मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बोला विपक्ष पर तीखा हमला महिला अधिकारों को धरातल पर उतारने की पहल कभी नहीं हुई

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Apr 2026, 11:00 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में संशोधन विधेयक लाकर आगामी आम चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए विशेष सत्र बुलाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने दुरभसंधि रचते हुए नारी शक्ति के हक पर डाका डालने का काम किया। उक्त बाते सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मैनपुरी शहर में निकाली गई परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने के दौरान कहीं। इससे पहले ट्रांजिट हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के बाद से कई सरकारें आईं और गईं। महिला अधिकारों की चर्चा तो हुई लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने को कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब केंद्र सरकार ने पहल की तो विपक्षी पार्टियों ने इस विधेयक को संसद में पारित नहीं होने दिया। तरह-तरह के कुतर्क करते हुए विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया है। आने वाले चुनावों में महिलाएं विपक्षी पार्टियों को आईना दिखा देंगी। आज देश की बेटियां हर काम में आगे हैं। राजनीति में भी इनकी सक्रिय भागेदारी को देखते हुए पीएम मोदी द्वारा लाए गए विधेयक को विपक्षियों ने पारित नहीं होने दिया।

www.morningcity.in

दोनो ही समस्यायों का जल्द होगा समाधान

जिला अस्पताल में कार्डियोलाजिस्ट न होने और जनपद में मेडिकल कालेज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों ही समस्याओं का समाधान होगा। दोनो ही समस्यायों को हल करने की पहल चल रहीं है।

Morning City

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, भाजपा जिला मंत्री गिरजानंदन शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, करहल प्रत्याशी रहे अनुजेश प्रताप सिंह यादव, गोविंद सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे, अमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-बृजेश पाठक।
फोटो परिचय-बृजेश पाठक।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi