Agra News: लिव-इन के बाद मंदिर में शादी, फिर दहेज की मांग; अश्लील वीडियो बनाकर धमकी का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Apr 2026, 10:15 pm
location_onAgra

होटल संचालक पर शोषण का आरोप, पुलिस आयुक्त ने जांच के दिए निर्देश

आगरा। जिले में एक होटल संचालक पर महिला के साथ धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा देकर महिला को आगरा लाकर दो साल तक लिव-इन में रखा, फिर पुलिस में शिकायत के बाद मंदिर में शादी की और सुहागरात के बाद 20 लाख रुपये की मांग कर दी। विरोध करने पर महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोड़कर फरार हो गया। गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय पीड़िता के अनुसार उसकी पहली शादी पांच वर्ष पहले हुई थी, लेकिन एक बच्चे के बाद पति ने उसे छोड़ दिया। दो वर्ष पूर्व नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात हाथरस निवासी युवक अपनेश से हुई। युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसे आगरा ले आया। सिकंदरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में किराए के मकान में दोनों साथ रहने लगे। आरोपी वहां किराए पर होटल संचालित करता था।

www.morningcity.in

पीड़िता का आरोप है कि दो साल तक लिव-इन में रखने के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालने लगा। इस पर उसने हाथरस में शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों की सहमति से 23 अप्रैल को मंदिर में शादी कर दी गई।

Morning City

महिला का कहना है कि शादी के अगले ही दिन आरोपी ने समाज के सामने शादी का आयोजन करने के नाम पर 20 लाख रुपये खर्च करने की मांग रख दी। इनकार करने पर उसने पारिवारिक दबाव का हवाला देते हुए साथ छोड़ने की धमकी दी। साथ ही शिकायत करने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है, जिस पर उन्होंने थाना सिकंदरा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के होटल में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं और उसके मोबाइल में कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi