Mainpuri News: तुम कुछ नहीं कर पाओगे, मिटा दूंगा में... ईद पर नमाजियों से बोले कुरावली कोतवाल
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Mar 2026, 10:52 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी/कुरावली। रमजान के बाद ईद के अवसर पर शनिवार की सुबह गांव गंगापुर स्थित प्राचीन ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे नमाजियों से ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर कुरावली कोतवाली के कोतवाल ललित भाटी से तीखी बहस हुई, इसमें एक बीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद रविवार को भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नमाजियो से नमाज को लेकर कोतवाल से तीखी बहस हो रहीं है।
www.morningcity.in
कुरावली क्षेत्र के गांव गंगापुर स्थित प्राचीन ईदगाह के सामने नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों और कोतवाल कुरावली कोतवाली का रविवार को वायरल हुए वीडियो में दिख रहा हैं, जिसमें कोतवाल ईदगाह के बाहर नमाज पढ़ने के लिए मना कर रहे हैं, जिसके बाद नमाजी लोग भी कोतवाल से प्रशासन का आदेश दिखाने की बात कह रहे हैं, जिसके बाद कोतवाल कहते है कि नमाज पढ़कर दिखाओं, दोनो पक्षों के बीच बहस लगातार होती दिख रहीं हैं, इसी बहस के बीच कोतवाल कहते है कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे, मिटा दूंगा में, इन शब्दो के बाद कोतवाल की कार्यशैली की कड़ी आलोचना भी होने लगी है।
Morning City
एसडीएम ने स्थिती को संभाला
ईदगाह के बाहर नमाज को लेकर दोनो पक्षों के बीच बहस होने के बाद बिगड़ी स्थिती की जानकारी मिलने एसडीएम नीरज द्विवेदी मौके पर पहुंचे गए, उन्होने मौके पर मौजूद लोगो से बात करके मामले को रफा दफा कराया, जिसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में नमाज संपन्न कराई गई थी।
जामा मस्जिद इमाम ने मामले में दी सफाई
रविवार की शाम मामले में एक वीडियो वायरल हुआ इस वीडियो में जामा मस्जिद के इमाम ने कहा है कि ईद के दौरान नमाजियो और प्रशासन के बीच जो गलतफहमी हुई थी, उस गलतफहमी पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा नमाज को सहीं से संपन्न कराया गया था, उन्होने जनता से मामले को सोशलमीडिया पर वायरल न करने की अपील भी की है। उन्होने यह भी कहा कि प्रशासन ने ईदगाह पर नमाज के दौरान सहयोग किया था।
Morning City
क्या बोले डीआईजी आगरा
कुरावली में नमाजियों और कोतवाल के बीच नमाज को लेकर हुई बहस का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जानकारी करके जांच कराई जाएगी, जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।- शैलेश कुमार पांडेय, डीआईजी आगरा रेंज।
एएसपी ग्रामीण को नहीं फोन उठाने की फुरसत
वहीं इस संबंध में जब पुलिस का पक्ष जानने के लिए एएसपी ग्रामीण के सीयूजी नंबर पर फोन लगाया गया तो घंटी जाने के बाद फोन कट गया लेकिन फोन नहीं उठ सका, अगर किसी मामले को लेकर उनका पक्ष जानने के लिए वार्ता करने के लिए फोन मिलाया जाता है तो उनके द्वारा कभी भी फोन नहीं उठाया जाता है। सीयूजी नंबर पर फोन न उठाना सावित कर रहा है कि वह मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है।
www.morningcity.in
सीओ की गैर मौजूदगी में हुआ बड़ा मामला
इस संबंध में जब सीओ सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि वह किसी कारण वश छुट्टी पर थें, यह पूरा मामला उनकी गैर मौजूदगी का हैं, इस पूरे मामले की जानकारी की जा रहीं हैं, दूसरे पक्ष से भी वार्ता की जा रहीं है।
