Uttrakhand News: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र वर्ग का आयोजन
personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Jul 2026, 10:13 pm
location_onDehradun
Morning City
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद, उत्तराखंड के मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में प्राचीन श्री शिव मंदिर, धर्मपुर चौक, देहरादून में एक दिवसीय बाल संस्कार केंद्र वर्ग का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाल संस्कार, परिवार प्रबोधन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
www.morningcity.in
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता किशोरी ताई कोललेकर, अखिल भारतीय बाल संस्कार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल संस्कार केंद्र राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संस्कारित बालक ही सशक्त समाज एवं गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नगर एवं ग्राम तक बाल संस्कार केंद्रों का विस्तार करने का आह्वान किया। इसके उपरांत प्रीति शुक्ला, प्रांत सह-संयोजिका, मातृशक्ति, विश्व हिंदू परिषद, उत्तराखंड ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृशक्ति ही परिवार एवं समाज में संस्कारों की प्रथम वाहक है। उन्होंने बाल संस्कार केंद्रों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण, सेवा, अनुशासन तथा भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन का आह्वान करते हुए सभी बहनों से अधिकाधिक संस्कार केंद्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड ने भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ऐसे वर्गों को समय की आवश्यकता बताया।
Morning City
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चिंतामणि सेमवाल, कार्यकारी अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी पालक अधिकारी, विश्व हिंदू परिषद, उत्तराखंड ने की। उन्होंने कहा कि संस्कारित पीढ़ी का निर्माण ही राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा बाल संस्कार केंद्र इस दिशा में अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर मंच संचालन दीपाली शुक्ला विभाग सह-संयोजिका दुर्गा वाहिनी, द्वारा हुआ, उपस्थित अक्षत रणकोटी विभाग सह संगठन, सुभाष जोशी प्रांत उपाध्यक्ष,आशू जौशी विभाग संयोजक बजरंग दल, आलोक सिंहा विभाग मंत्री, वंदना रावत (जिला संयोजिका, मातृशक्ति) एवं सोनल शाह सहित मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी तथा विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
www.morningcity.in
कार्यक्रम के अंत में समाज में अधिकाधिक बाल संस्कार केंद्रों के विस्तार तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया।
