Mainpuri News: जवाहर नवोदय छात्रा मौत मामला सोमवार को हाईकोर्ट में एसआईटी दाखिल करेगी स्टेटस जांच हुई तेज, जांच टीम ने कई लोगों के डीएनए और नार्को टेस्ट कराए
personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Sept 2026, 10:45 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। मुख्य न्यायाधीश की अदालत में पेश होने से पहले एसआईटी ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसआईटी मामले में कई लोगों का डीएनए और नार्को टेस्ट एसआइटी करा चुकी है।
www.morningcity.in
ज्ञात हो कि 16 सितंबर 2019 को भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। घटना के बाद छात्रा के परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गई थी। एसआईटी में एडीजी स्तर के अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया था। स्कूल की तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर को एसआईटी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शहर के अधिवक्ता की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के चलते लगातार एसआइटी जांच का दायरा बढ़ा रही है। एसआईटी को अब अब तक की गई जांच के विवरण से हाईकोर्ट को जानकारी साझा करनी होगी। 14 सितंबर को एसआईटी के अधिकारी विस्तृत विवेचना के साथ हाईकोर्ट में पेश होंगे। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

अधिकारियों पर हुई थी कार्रवाई
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने एसएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुंप सिंह को निलंबित कर दिया था। जांच के बाद तीनों अधिकारियों को बहाली मिल चुकी है। स्कूल में हुए घटनाक्रम के बाद तत्कालीन डीएम पीके उपाध्याय व एसपी अजय शंकर राय को शासन ने जिले से हटा दिया था।
