Hathras News: होटल में पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Aug 2026, 10:27 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित एक होटल पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि होटल पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान करने के साथ होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फोटो -झगडे के बाद मौजूद पुलिस
फोटो -झगडे के बाद मौजूद पुलिस
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi