Mainpuri News: मंदिरो में की गई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Mar 2026, 10:44 pm
location_onMainpuri

Morning City

क़ुरावली/मैनपुरी। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा व्रत रखकर मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन अर्चन, आराधना करते हुए मनोकामना पूर्ण होने की कामना की गई।

www.morningcity.in

नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की। जीटी रोड स्थित मंदिर वन खंडेश्वर, बाईपास स्थित श्यामा देवी मंदिर, अलूपुरा अड्डा स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ मंदिर, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर, मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर गेमि महाराज, भारत सिंह की बगिया स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। मंदिर में विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की। नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना की। नगर के जीटी रोड स्थित मंदिर बनखंडेश्वर नाथ, घरनाजपुर मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर मां दुर्गा पंडाल लगाकर नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुबह हवन यज्ञ तथा शाम को महाआरती सहित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहे हैं। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi