Hyderabad News: हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Feb 2026, 06:08 pm
location_onHyderabad

Morning City

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में शुक्रवार सुबह आदित्य एन्क्लेव की पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई. आग की चपेट में आने से पूरे बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित बचा लिया गया.
हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में शुक्रवार सुबह आदित्य एन्क्लेव की पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई. आग की चपेट में आने से पूरे बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित बचा लिया गया. सौभाग्य से किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

फंसे छात्रों और स्टाफ का समय रहते रेस्क्यू

अधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली. ग्राउंड फ्लोर से उठते घने धुएँ ने ऊपर की मंजिलों तक फैलाव बना दिया, जिससे करीब 80 से 90छात्र और स्टाफ अंदर फंस गए. फायर ऑफिसर ने बताया कि सीढ़ियों और बालकनी की मदद से छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा गया. फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही करीब 40 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 20 अन्य लोग पहले ही बाहर आ चुके थे. बिल्डिंग की पावर सप्लाई काटकर आग को फैलने से रोका गया.
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi