Alighar News: ग्रीन कॉरिडोर में जाम का झाम, सूतमिल चैराहे पर डग्गेमार बसों की आवाजाही पर सवाल
personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Nov 2026, 09:45 pm
location_onAlighar
ई-रिक्शा भी बने यातायात का हिस्सा, सिग्नल लाइट और नियंत्रण व्यवस्था का अभाव
अलीगढ़। सूतमिल चैराहे पर यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां जाम की सबसे बड़ी वजह डग्गेमार बसों का संचालन और सड़क पर उनका रुकना है, लेकिन संबंधित विभागों का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रीन कॉरिडोर क्षेत्र होने के बावजूद ई-रिक्शा की आवाजाही भी जारी है।चैराहे पर लाल-हरी सिग्नल लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यातायात नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि डग्गेमार बसों के कारण अक्सर वाहनों की कतार लग जाती है और राहगीरों को परेशानी होती है।सवाल यह है कि ग्रीन कॉरिडोर क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेंगे? डग्गेमार बसों के संचालन, उनके ठहराव और ई-रिक्शा की आवाजाही पर नियंत्रण के साथ चैराहे पर सिग्नल व्यवस्था लागू करने की जरूरत है।

