Hathras News: नवागत डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने संभाला कार्यभार

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Sept 2026, 10:42 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव के बीच शासन द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला किए जाने के बाद नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बीती रात कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। आईएएस अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में डबल लॉक के आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद के 36वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत पदभार संभाला।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए संबंधित अभिलेखों का मिलान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सभी उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

www.morningcity.in

फोटो -नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल
फोटो -नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi