Mainpuri News: दबंगो ने विधवा महिला से धोखाधड़ी करके करा लिया बैनामा,पीड़ित महिला काट रही अधिकारियों के चक्कर

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 10:15 pm
location_onMainpuri

महिला की बेशकीमती जमीन पर दबंगो के गिरोह की नीयत खराब

पीड़ित महिला न्याय की आस में लगातार काट रही अधिकारियों के चक्कर

Morning City

मैनपुरी। कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव लुखरपुरा निवासी बिधवा महिला जो वर्तमान में जनपद एटा में अपने बेटो के साथ निवास कर रहीं हैं, की बेशकीमती जमीन का दबंग किस्म के लोगो ने धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया, अब महिला न्याय की आस में अधिकारियों के चक्कर लगा रहीं है। जिन लोगो ने महिला की जमीन का बैनामा कराया है उस गिरोह का काम विवादित जमीनों को कोड़ियो के भाव में खरीदने का हैं, बिधवा महिला से धोखाधड़ी करके बैनामा कराने वाला जनपद एटा क्षेत्र के गांव से मैनपुरी आकर दबंगई दिखाकर जमीनों पर अपना हक जमा रहा है।
कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव लुखरपुरा व हाल निवासी श्यामनगर एटा निवासी अनुसूचित जाति की बिधवा महिला रेशमदेवी पत्नी लालाराम ने बताया कि उसकी जमीन सुजरई देहात मौजा स्थित है। कुछ महीनों पहले उनके घर पर गणेश यादव निवासी ततरई थाना जैथरा जनपद एटा आया और कहने लगा कि गाटा संख्या 898 नंबर की खतौनी में आपका नाम दर्ज होने से छूट गया है। जिसको वह दर्ज करा देगा उसके साथ चलना पड़ेगा, जिसके बाद गणेश यादव रेशमदेवी को अपने साथ ले गया, और गणेश यादव ने धोखाधड़ी करके रेशमदेवी की गाटा संख्या 299 की जमीन का बैनामा कुरावली के मोहल्ला बैदनटोला निवासी विशाल दिवाकर पुत्र रामवीर सिंह के नाम पर करा लिया। रेशमदेवी को इसकी जानकारी पता करने के बाद मिली, रेशमदेवी के पुत्र ने भी मामले की जानकारी के लिए गणेश को फोन किया लेकिन वह बात को घुमाकर गुमराह करने करता रहा, बाद में गणेश ने फोन उठाना बंद कर दिया।

www.morningcity.in

मामले की शिकायत एसडीएम से की

धोखाधउ़ी करके जमीन का बैनामा कराने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत करने के लिए तहसील पहुंची, जहां पर शिकायती देने के बाद राहत नहीं मिली है। धोखाधड़ी करके बैनामा कराने की शिकायत रेशमदेवी ने थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से भी की है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए है।

गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करता रहता है गणेश यादव

पीड़ित रेशमदेवी के पुत्र अमित कुमार का आरोप है कि गणेश यादव बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है जो एक संगठित गिरोह बनाकर लोगो को अपने जाल में फंसाता रहता है। इसके गिरोह में कुरावली के ही कई शातिर व्यक्ति जुड़े हुए है। थाने में दी गई तहरीर जिनके नाम शामिल किए गए है। उन्होने बताया कि गणेश यादव विवादित जमीनों पर अपनी निगाह रखता है। उन जमीनों को कोड़ियो के भाव भी खरीदने का काम करता है।

Morning City

क्या बोले एसडीएम कुरावली

बिधवा महिला से उसकी बेशकीमती जमीन का धोखाधड़ी करके बैनामा कराने का मामला संज्ञान में है। वह शिकायत लेकर आई थी, उनसे सिविल कोर्ट में केस दायर करने के लिए कहा गया हैं, यह मामला उनके स्तर का नहीं है। अब इसमें कोर्ट ही तय करेगा कि बैनामा कैसे कराया गया है। इन्होने खुद किया है या फिर धोखाधड़ी से कराया गया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi