Mainpuri News: युवक की गोरखपुर मेला में हुई हत्या शव पहुंचा घर तो मचा कोहराम, शराब के नशे में विवाद पर चाकू से हमला

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 Sept 2026, 10:59 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के कोटही में पांच सितंबर की रात हुए विवाद के बाद करहल थाना क्षेत्र के युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उसे बीआरडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह इकलौते भाई का शव गांव पहुंचा तो परिजनो में चीख-पुकार मच गई। परिजनो ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

www.morningcity.in

करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर निवासी दयाशंकर का इकलौता 23 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ आशू कस्बा के ही निशांत उर्फ पिंकी के साथ मेलों में आसमानी झूला चलाने का काम करता था। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर परिसर में 26 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें निशांत ने आसमानी झूला लगाया। रक्षाबंधन पर विवेक बहन ज्योति से राखी बंधवाने के बाद इटावा से ट्रेन में बैठकर गोरखपुर के लिए चला गया था। वहां मेले में पांच सितंबर की रात को विवेक अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था। तभी शराब के नशे में आए फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गंगा दरवाजा निवासी शिवम कौशल ने गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
फोटो परिचय-मृतक के परिजन विलाप करते व इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।
फोटो परिचय-मृतक के परिजन विलाप करते व इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।

इलाज के दौरान विवेक की हो गई मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीआरडी कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह विवेक की मृत्यु हो गई। जानकारी पाकर परिजन भी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए थे। वहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम कौशल और उसके साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Morning City

घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब विवेक का शव घर पहुंचा तो परिजनो में चीख-पुकार मच गई। मृतक की बहन और पत्नी ने हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi