Hathras News: वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
personसंपादकीय टीम
calendar_today2 Mar 2026, 08:50 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस।स्थानीय वृद्धाश्रम में होली मिलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों के साथ होली की खुशियाँ साझा करना तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Morning City
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा ने राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान आश्रम परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा ही सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि होली का आनंद तभी सार्थक है जब जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे जाएं।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. सचित अग्रवाल, डॉ. अतुल, डॉ. कुणाल वार्ष्णेय, सुमित कपूर एवं डॉ. रीशा वार्ष्णेय सहित चिकित्सकों की टीम ने बीपी, शुगर और दंत परीक्षण किए। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा मौसमी बीमारियों और नेत्र देखभाल संबंधी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के अंत में बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई

