Hathras News: 8 साल बाद घर में गूंजने वाली थी किलकारी, लापरवाही ने छीनी गर्भवती की जान

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 May 2026, 10:36 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, हाथरस के मेड़ू निवासी बंटू की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी गर्भवती थी। गुरूवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सासनी के नव ज्योति नर्सिंग होम लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया और लगातार आश्वासन देते रहे कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। हालांकि, महिला की स्थिति बिगड़ती गई और मौत होने के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर करने की औपचारिकता पूरी की। मृतका के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका एक बच्चा ऑपरेशन के दौरान खत्म हो गया था। करीब 8 साल के लंबे इंतजार के बाद घर में दोबारा खुशियां आने वाली थीं, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। उधर महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टरों और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को हुई तो तहसीलदार श्रीमती डौली यादव और एमओआईसी डा. पंकज सिंह, ने मय स्टाफ और पुलिस फोर्स के चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय को सीज कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अफसरान मामले की जांच में जुटे है।
फोटो -फाइल फोटो
फोटो -फाइल फोटो
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi