Mainpuri News: करहल में सांसद डिंपल यादव का केंद्र सरकार पर हमला! फोन टैपिंग, बेरोजगारी, पेपर लीक और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उठाए सवाल, अखिलेश के अयोध्या-गोरखपुर दौरे पर भी दिया बड़ा बयान।

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Nov 2026, 07:08 pm
location_onMainpuri

मोर्निंग सिटी

करहल (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव बुधवार को करहल पहुंचीं। वह बरनाहल ब्लॉक के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष राजेंद्र यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और देश-प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए।

www.morningcity.in

अखिलेश यादव के दौरे को लेकर कही यह बात

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगामी दौरों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हर जगह जाएंगे। अयोध्या भी जाएंगे और गोरखपुर भी जाएंगे। उनके इस बयान को प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

फोन टैपिंग के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग से जुड़े वायरल वीडियो और आरोपों पर डिंपल यादव ने कहा कि फोन टैपिंग का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है।

www.morningcity.in

51 कथित फर्जी सांसदों के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जुड़े सवाल

51 कथित फर्जी सांसदों को लेकर विपक्ष की कार्रवाई की मांग पर डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके कार्यालय पर भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने इन मामलों में क्या कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि एफआईआर के बाद भी वोटों की गणना और वोटों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से तुलना करने की बात कही जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर देश में क्या हो रहा है और सरकारी संसाधनों को इस तरह क्यों खर्च किया जा रहा है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग पर दिया जवाब

आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह जीतने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में गठबंधन को जीत मिलेगी।

देश की अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर डिंपल यादव ने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं है तो सरकारी बैंकों के शेयर क्यों बेचे जा रहे हैं और देश में निजीकरण क्यों बढ़ रहा है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कटौती और रोजगार के अवसरों को लेकर भी सवाल उठाए।

Morning City

पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

डिंपल यादव ने पेपर लीक, सरकारी नौकरियों और पेंशन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास पर्याप्त राजस्व नहीं है, जिसके चलते युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने और पेंशन देने जैसे मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं को रोजगार मिले और कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाए।

www.morningcity.in

मोर्निंग सिटी

बातचीत के अंत में डिंपल यादव ने कहा कि अभी तो उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की है, आगे भी कई मुद्दे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मोर्निंग सिटी

इस मौके पर करहल विधायक तेज प्रताप यादव राजू यादव पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष आलोक बृजेश कठेरिया विधायक विधानसभा अध्यक्ष रामबरन यादव बंटी यादव के कई लोग मौजूद रहे
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi