Mainpuri News: SIR को लेकर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Feb 2026, 09:43 pm
location_onMainpuri
वोट काटने और फर्जी जोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
मैनपुरी/बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में एसआईआर में वोट काटने और फर्जी वोट जोडने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दोनों पक्ष चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Morning City
बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव नगला भाईखां में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसी गांव का जुल्फिकार अहमद बीएलओ है ओर इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। गांव के मुहम्मद आसिफ ने दो दिन पहले गांव में 134 वोट फर्जी बनाने और कुछ वोट काटने की शिकायत बीएलओ जुल्फिकार अहमद से की थी। इसी बात को लेकर बीएलओ और शिकायतकर्ता से कहासुनी हो गई थी। शनिवार की शाम भी दो पक्षों गाली-गलौज मारपीट भी हुई थी। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। रविवार सुबह फिर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। तभी दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
थाने में दोनो पक्षों ने दीं तहरीर
घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं मारपीट और ईंट पत्थर चलाते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग हाथों डंडे और ईंट पत्थर फेंक रहे है।
Morning City
पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
पुलिस ने झगड़ा करने पर दोनों पक्ष के झहूर खान इस्तकार, सहवाग, सरफराज, ग्यास अहमद को गिरफ्तार किया है। वहीं मारपीट और ईंट पत्थर चलाते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग हाथों में डंडे लिए हुए हैं और ईंट पत्थर फेंक रहे है। थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। चार लोग पकड़े गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।

