Mainpuri News: अभिनेत्री सोनल चौहान की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल हुईं; शीतला माता और काली माता के दरबार में टेका मत्था
personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Oct 2026, 08:54 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। मिर्जापुर-द मूवी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनल चौहान ने सोमवार को परिवार के साथ माता शीतला धाम पर मत्था टेका। भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचीं सोनल ने शीतला माता मंदिर और काली माता मंदिर में पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए मंदिर परिसर में होड़ लगी रही।
www.morningcity.in
कुरावली के मोहल्ला कुंवरपुर की रहने वाली सोनल चौहान की शिक्षा-दीक्षा नोएडा और मुंबई से ही हुई है। उनके बड़े भाई विक्रम सिंह चौहान कस्बा में बड़े कारोबारी हैं। उनके पुत्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभिनेत्री मैनपुरी पहुंची थीं। दोपहर में शीतला माता मंदिर में विधि-विधान पूजन करने के बाद भतीजे के मुंडन संस्कार से संबंधित रस्म पूर्ण कीं। इसके कुछ दूरी पर स्थित काली माता मंदिर में भी उन्होंने पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया।

फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं रहा
मैनपुरी पहुंची सोनल चौहान का कहना था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं रहा है। माता शीतला और भगवान भोलेनाथ ही उनके गॉडफादर हैं, जिनके आशीर्वाद पर अभिनय लोगों को पसंद आ रहे हैं। उन्होने कहा कि मैनपुरी में यदि बेटियां अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक होंगी तो निश्चित ही वे उन्हें मंच उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी।
कभी भी बड़े सपने देखने से न डरें बेटियां
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा कि बेटियों को कभी भी बड़े सपने देखने से डरना नहीं चाहिए। सोनल ने कहा कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने सपनों को सीमित नहीं करना चाहिए। उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।
दक्षिण भारत की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम
हाल ही में मिर्जापुर फिल्म से मुमताज बीबी का किरदार निभाकर चर्चा में आईं सोनल चौहान अब तक दक्षिण भारत की 100 से ज्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। बालीवुड में इमरान हाशमी के साथ की जन्नत फिल्म से वह फेमस हुई थी, जिसके बाद बुड्ढा होगा तेरा बाप, पलटन में भी मुख्य भूमिका में रह चुकी हैं।
