Mainpuri News: पुरानी रंजिश को लेकर दूध विक्रेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर सैफई रेफर
personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Aug 2026, 08:08 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गवाल टोली निवासी विजेंद्र सिंह यादव (42) सोमवार रात लगभग 8 बजे अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंजनी गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
www.morningcity.in
पीड़ित विजेंद्र के अनुसार, हमलावरों में पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण, उनका पुत्र तथा 5 से 6 अन्य लोग शामिल थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर 3 से 4 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके सिर में जा लगी। फायरिंग के बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विजेंद्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। लगभग पांच माह पूर्व भी आरोपियों ने विजेंद्र को ट्रक से कुचलकर मार डालने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
