Hathras News: पॉक्सो एक्ट में छह साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, तीन पुलिस टीमों ने दबोचा

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 Nov 2026, 11:01 pm
location_onHathras

एसओजी, कोतवाली नगर और हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; वर्ष 2019 से चल रही थी तलाश

हाथरस। पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वर्ष 2019 से लगातार फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसओजी, कोतवाली नगर और हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम की ओर से भी उसकी गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महिपाल पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम सिरसाबदन, थाना मारहरा, जनपद एटा है। उसके खिलाफ कोतवाली नगर हाथरस में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी/सर्विलांस, कोतवाली नगर और हाथरस गेट पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीमों ने आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दी। साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों के जरिए उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी धीरज गौतम, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव और हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ शामिल रहे।

www.morningcity.in

फोटो -गिरफ्त में आरोपी
फोटो -गिरफ्त में आरोपी
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi