Mainpuri News: चैत्र नवरात्रि में निकाली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Mar 2026, 11:22 pm
location_onMainpuri

भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थें, वातावरण रहा भक्तिमय

आलीपुर खेड़ा/मैनपुरी। चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं के द्वारा मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजी विभिन्न देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नगर के विभिन्न मार्गो पर मां भगवती की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।

www.morningcity.in

वुधवार की देर शांय कस्बा के प्राचीन गमा देवी मंदिर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ बीजेपी के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह लोधी ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। शोभायात्रा गमा देवी मंदिर से मिलिकिया चौराहा, काली माता मन्दिर, शिवपालपुर तिराहा, आलीपुर पट्टी, नगला खंदारी, मेन बाजार, कौआ टोला, मुहल्ला बरी मार्ग होते हुए वापस गमा देवी मंदिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में मां दुर्गा का दरबार, मां शेरावाली, भगवान शिव, श्रीराधा-कृष्ण, हनुमान जी, सरस्वती मां, शिव-पार्वती, काली माँ का अखाडा, नृत्य कलाकार, ढोल डीजे इत्यादि सजीव एवं निर्जीव मनमोहक दर्जनों झांकियां शामिल थी। वहीं डांडिया नृत्य करते कलाकार शोभायात्रा का आकर्षक बना रहे थे।

Morning City

मां भगवती की शोभायात्रा पर की गई पुष्पवर्षा

वहीं श्रद्धालु भी मां के भजनों पर झूमते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंडबाजों पर गूंजते भजन कीर्तनों से कस्बा का वातावरण गुंजायमान रहा। कई स्थानों पर भक्तों ने शोभायात्रा का फूल वर्षाकर स्वागत करते हुए मां के दरबार के समक्ष शीश झुकाते हुए सुख समृद्धि की कामना की।शोभायात्रा में पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्ध रही।

शोभायात्रा के दौरान यह रहे मौजूद

इस मौके पर शोभायात्रा अध्यक्ष अभिलाख सिंह राजपूत, डॉ मुकेश कुमार प्रधान, अवनीश प्रधान, डॉ तालेराम वर्मा, शिवेंद्र कुमार उर्फ टीटू वर्मा, नौरंगी लाल पाल, डॉ मनीषा राघव उर्फ रजिया, उदयराज सिंह लोधी, रंजीत स्वर्णकार, बन्टी शर्मा, सन्तोष शाक्य, सर्वेश चक, सुखवीर यादव, प्रमोद सक्सेना, बबलू दीक्षित, डिम्पल स्वर्णकार, सूरज भगत, उमेश सैनी आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi