Etawah News: रेलमंडी में बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड, नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 10:53 pm
location_onEtawah

Morning City

जसवंतनगर/इटावा। मोहल्ला रेलमंडी में बिजली विभाग की प्रवर्तन टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने करीब 30 घरों की जांच की, जिसमें 9 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

www.morningcity.in

जेई आलोक कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कई घरों में कटिया डालकर और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली उपयोग किए जाने के मामले सामने आए। विभाग ने सभी आरोपित उपभोक्ताओं के खिलाफ Electricity Act 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Morning City

जेई आलोक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में जेई कौशल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह, टीजी-2 और लाइन स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi