Kanpur Dehat: दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा जेल

personसंपादकीय टीम
calendar_today9 May 2026, 10:20 pm
location_onKanpur Dehat

बड़ी कार्यवाही: डेरापुर क्षेत्र के बरौर पुलिस को मिली सफलता, जंगल में किशोरी से की थी दरिंदगी

डेरापुर (कानपुर देहात)। जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन का असर दिखने लगा है। थाना बरौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

www.morningcity,in

जंगल में दबोचकर की थी वारदात घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, गांव की एक नाबालिग किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे दबोच लिया और जबरन पास के जंगल में ले गया, जहाँ उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें देख कर वहां से भाग निकला।

Morning City

मुखबिर की सूचना पर रायरामापुर गेट से दबोचा परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर गांव के ही युवक शिवम (निवासी निगोही डेरा) के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। गुरुवार को इंस्पेक्टर बरौर महेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शिवम को रायरामापुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
महेश कुमार, थाना प्रभारी, बरौर का वर्जन: "महिला संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।" फोटो -09
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi