Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता गांव से हटाया अतिक्रमण

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Feb 2026, 11:13 pm
location_onGreater Noida

Morning City

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित और अधिग्रहित गांव भनौता की लगभग 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें 8000 वर्ग मीटर जमीन ग्रेनो प्राधिकरण की अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त जमीन भी शामिल है। कालोनाइजर इसे भी कब्जाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि प्राधिकरण की तरफ से इस 8000 वर्ग मीटर जमीन का मुआवजा भी दिया जा चुका है। इस जमीन को भी अनधिकृत खसरा नंबर की जमीन बताकर बेच रहे थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की टीम ने यह कार्रवाई की है। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि कालोनाइजर भनौता के खसरा नंबर 238 और 239 की जमीन पर घर व बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक रोहित गुप्ता व अन्य की टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi