Kanpur Dehat: इलाज कराकर लौट रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Apr 2026, 10:32 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

सट्टी/कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी अपनी मां लीलावती और पिता विजय शंकर के साथ शाहजहांपुर से इलाज कराकर साइकिल से दिवैर की मड़ैय्या स्थित अपने घर लौट रही थी।

www.morningcity.in

बताया गया कि रास्ते में एक ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे किशोरी पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सट्टी थाना अध्यक्ष Kalicharan Kushwaha पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से घायल किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हरदीप ने उपचार के दौरान किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

Morning City

दिवैर गांव निवासी सतीश बाबू, जो परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे थे, ने आरोप लगाया कि पुलिस घायल किशोरी को काफी देर से अस्पताल लेकर पहुंची। उनका कहना है कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और काफी देर बाद डॉक्टर के आने पर किशोरी को मृत घोषित किया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर डॉक्टर मिल जाते तो संभवतः किशोरी की जान बचाई जा सकती थी।

www.morningcity.in

थाना अध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi