Mainpuri News: बंगाल चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा दावा

personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Mar 2026, 11:02 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी/करहल। खाड़ी के देशों में युद्ध के चलते केंद्र सरकार बंगाल चुनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। भाजपा के लोगों को झूठ बोलने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उक्त विचार सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने चेयरमैन अब्दुल नईम के आवास पर ईद मिलन समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान उन्होने भाजपा पर कई मुद्दो को लेकर तीखा हमला भी बोला।

www.morningcity.in

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी करेगी। देश में गैस की किल्लत पर प्रो. यादव ने कहा कि ईरान के रास्ते आने वाले इन पदार्थों के सभी साधन बंद हो गए हैं। उन्होने आगे कहा कि देश में गैस का उत्पादन नहीं होता है। सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रहीं है।

Morning City

समारोह के दौरान यह रहे मौजूद

पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा है। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, सभासद मो. अकरम बबलू, मो. राशिद, संतोष यादव अन्य मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi