Mainpuri News: रक्षाबंधन के दूसरे दिन मैनपुरी रूट पर यात्रियों का दवाब सीट के लिए कड़ी मशक्कत, आगरा-मथुरा की बसों में सवारियां घटीं

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Aug 2026, 10:52 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए निशुल्क संचालित की गई रोडवेज बसों में दूसरे दिन भी यात्रियों की खासा भीड़ देखने को मिली। बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही रही। सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आगरा-मथुरा मार्ग पर बसों में दूसरे दिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर रोडवेज बसों में महिला यात्रियों के लिए सफर निशुल्क किया था। इसके चलते बीते शुक्रवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या फुल थी। बसें सवारियों से खचाखच भरी हुई थीं। दूसरे दिन भी इस योजना का असर देखने को मिला। मैनपुरी की ओर जाने वाली बसों में यात्रियों की खासा भीड़ देखने को मिली। चौराहे पर यात्री बसों के आने का इंतजार करते रहे। वहीं कई यात्री बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। एक ओर जहां मैनपुरी मार्ग पर यात्रियों की खासा भीड़ थी।

www.morningcity.in

दूसरे दिन अपेक्षाकृत कम थें यात्री

आगरा-मथुरा मार्ग पर दूसरे दिन यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। कुछ बसें तो ऐसी भी थीं, जिनमें एक भी सवारी नहीं थी। वहीं शिकोहाबाद, औरेया तथा इटावा डिपो की बसों में लगभग 20-25 सवारियां ही सफर कर रही थीं। एआरएम प्रेमपाल ने बताया कि मैनपुरी चौराहे से गुजरने वाली बसों के माध्यम से न सिर्फ मैनपुरी, बल्कि एटा, कासगंज, बदांयू, बरेली तक का सफर तय करता है। इसलिए इस मार्ग पर बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं आगरा-मथुरा मार्ग पर बसों में दोपहर के समय यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तरह कम थी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi