Hathras News: एग्रीकल्चर वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दुकान और किरायेदार का घर जला दमकल विभाग पर फोन नहीं उठाने का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Nov 2026, 10:07 pm
location_onMainpuri

आग बुझाने में कई लोग मामूली झुलसे

हाथरस। सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड पर सोमवार देर रात एक एग्रीकल्चर वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के साथ ऊपरी मंजिल पर बने किराये के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में कृषि उपकरणों सहित दुकान और किरायेदार परिवार का लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए।जानकारी के अनुसार, राधा नगर कॉलोनी मोड़ पर नरेंद्र कुमार दीक्षित की दीक्षित एग्रीकल्चर वर्कशॉप है। सोमवार रात दुकान बंद कर नरेंद्र कुमार अपने पीछे स्थित आवास पर चले गए थे। देर रात दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान में रखे कृषि उपकरण, ग्रीस के डिब्बे और अन्य कीमती सामान आग की चपेट में आकर जल गए।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं। वहां किराये पर रहने वाला परिवार दीपावली की छुट्टियों में अपने पैतृक गांव गया हुआ था। मकान बंद होने के कारण अंदर रखा घरेलू सामान और पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।आग और धुएं का गुबार उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कॉलोनीवासियों ने बाल्टियों और सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।घटना के बाद दुकान स्वामी और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। लोगों का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था और नुकसान को कम किया जा सकता था।

www.morningcity.in

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi