Agra News: एसआईआर के विरोध में कलेक्ट्रेट जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोका, पुलिस से तीखी नोकझोंक; पार्क में लिया गया ज्ञापन

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Oct 2026, 10:55 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सांसद रामजीलाल सुमन को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट जाने के लिए घर से निकले तो आवास के बाहर पहले से की गई बैरिकेडिंग से उनका रास्ता रोक दिया गया। इस दौरान सांसद और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। समर्थकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सांसद ने दूसरे रास्ते से बाहर निकलने का प्रयास किया। वहां भी पुलिस ने रास्ता रोक दिया। इसके बाद सुमन बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक पुलिस और सांसद के बीच तकरार होती रही। बाद में पुलिस उन्हें कॉलोनी के पार्क में ले गई, जहां सांसद धरने पर बैठ गए।

www.morningcity.in

पुलिस से बातचीत के दौरान रामजीलाल सुमन ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया जाए या फिर जाने दिया जाए। उन्होंने एसीपी हरिपर्वत से कहा, "आपकी नई सर्विस है, मुझे लाइन भेज दो। आपके लिए अच्छा होगा।" इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी नोकझोंक होती रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर आगे जाने से रोक दिया। पार्क में सांसद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के अंग के रूप में काम कर रहे हैं। सुमन ने चुनाव आयोग को 'मोदी आयोग' तक कह दिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के दो सहयोगियों ने भी उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया जाता रहा और एकतरफा फैसले लिए गए। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मामला बताया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi