Mainpuri News: अखिलेश की हिरासत पर मैनपुरी में भड़का सपाइयों का विरोध, सपा कार्यालय से ईशन नदी पुल तक पैदल मार्च
personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Oct 2026, 10:46 pm
location_onMainpuri
मैनपुरी। दिल्ली में सीईसी पर कार्रवाई कराने के लिए विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया तो मैनपुरी के सपाइयों का गुस्सा भड़क उठा। आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय पर जमा हुए सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई और ईशन नदी पुल तक पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की।
www.morningcity.in
मंगलवार को सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में सपाई जमा हुए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने पर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में सपाई सपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए ईशन नदी पुल पर पहुंचे, यहां भी विरोध प्रदर्शन किया गया। सपाइयों का कहना था कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने चुनावों में भाजपा की मदद के लिए गड़बड़ी करवाई है, उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष अर्पण कुमार आंशू, सुदेश राजपूत, मुकुल यादव, सुखवीर सिंह यादव, मानवेंद्र यादव, प्रेमविलास सिंह यादव, गौरव दयाल वाल्मीकि, रामनारायण बाथम, एएच हाशमी, कृष्णादास लोधी, उपदेश यादव, डीपी यादव, राजू यादव, कमल वर्मा, ज्योति मैसी, देवेंद्र यादव, राजेश मिश्रा, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

किशनी में भी विरोध प्रदर्शन, धरने पर बैठे सपाई
किशनी /दिल्ली पुलिस द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व सीएम अखिलेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जमकर चुनाव आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी कर पुतला फूंक दिया। मंगलवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद नगर के तिकोनिया तिराहे पर सपा कार्यकर्ता चैयरमैन प्रतिनिध डैनी यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए । धरना स्थल पर पहले जमकर नारेबाजी की उसके बाद चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया। चैयरमैन प्रतिनिध डैनी यादव ने कहा जब तक पूर्व सीएम को रिहा नही किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वोट की चोरी पूरे देश मे जिस तरह मुद्दा है लोकतंत्र नही बचा है।उन्होंने यह भी कहा कि तब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नही देंगे तब तक सपा कार्यकर्ता लास्ट लड़ाई लड़ने को तैयार है। चाहे जेल भरो आंदोलन हो या धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
Morning City
सपा मुखिया को हिरासत मे लेने पर भडके सपा कार्यकर्ता
भोगांव। चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव एंव सासंद धर्मेन्द्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे लेने कंे विरोध मे नगर के सपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार की कडी आलोचना की है। म्ंगलवार को जैसे ही सपा मुखिया एंव सांसद धर्मेन्द्र यादव को पुलिस द्वारा हिरासत मे लेने की खबर जैसे ही सपाईयो को मिली तो सपाईयो ने तीव्र रोष व्यक्त करते हुये इसे लोंकतत्र. का पतन बताते हुये कडी निन्दा की। विरोध करने बालो मे गोपालदास लोधी, कृष्णादास लोधी, ओमशरन यादव, रामशरन यादव, सतेन्द्र यादव, शिवम यादव, योगेश कठेरिया, प्रवेश यादव, अरविन्द यादव आदि थे।
