Mainpuri News: 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा अभिधम्म दिवस समारोह में पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Oct 2026, 09:50 pm
location_onMainpuri

बोले, देश के खिलाफ साजिश करने वालों या हिंसा फैलाने वालों को सफलता नहीं मिलेगी

मैनपुरी। तथागत भगवान गौतम बुद्ध की अभिधम्म स्थली संकिसा राजघाट के निकटवर्ती भोगांव क्षेत्र के गांव जसराजपुर में आयोजित चार दिवसीय अभिधम्म दिवस समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बूथों पर कब्जा कौन करता था और गुंडागर्दी कौन करता था? उनके अनुसार यह सबकुछ सपा के शासन में होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीतती थी। अब ऐसा नहीं हो पा रहा है, इसलिए पार्टी सत्ता से दूर होने के कारण परेशान है।

www.mporningcity.in

उन्होने सपा प्रमुख अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले सपा के शासन में बूथ कब्जा और गुंडागर्दी के दम पर चुनाव आम हो गया था, अब योगी राज में गुंडागर्दी खत्म हो गई है, इसलिए सपा की जीत की संभावना भी खत्म हो गई है। उन्होने इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित महारैली को लेकर कहा कि गठबंधन बड़ी या छोटी रैली कर ले, उसे देश की जनता का समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मर्यादित तरीके से विरोध करना चाहिए, लेकिन देश के खिलाफ साजिश करने, अराजकता फैलाने या सत्ता का तख्तापलट करने की बात करने वालों को सफलता नहीं मिलेगी। उन्होने दावा किया कि 2027 में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
फोटो परिचय-समारोह को संवोधित करते केशव प्रसाद मौर्य।
फोटो परिचय-समारोह को संवोधित करते केशव प्रसाद मौर्य।

सरकार बौद्ध तीर्थ स्थलों के विकास को संकल्पित

उन्होने संकिसा सहित प्रदेश के बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास को लेकर कहा कि मैनपुरी, फर्रुखाबाद और एटा को जोड़कर कॉरिडोर बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास के लिए संकल्पित हैं। विपश्यना केंद्र और पाली भाषा के संस्थान की मांग पर भी सरकार काम करेगी। संकिसा स्तूप को लेकर हिंदू और बौद्ध अनुयायियों के बीच विवाद पर उन्होने कहा कि सरकार दोनों समुदायों के बीच टकराव रोकने का प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हिंदू और बौद्ध एकजुट रहें तथा इस मुद्दे पर कोई विवाद न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Morning City

पाक अधिकृत कश्मीर पर तिरंगा फहराना जाएगा

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा और अधिकारियों पर धमकाने के आरोपों पर कहा कि भाजपा ऐसा नहीं करती। वहीं, कश्मीर को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के बयान पर उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तिरंगा फहराना बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकसित भारत बनने तक वहां भी तिरंगा फहराया जाएगा। जेएनयू में उमर खालिद के समर्थन में नारेबाजी और पोस्टर वार पर कहा कि चाहे पोस्टर वार हो या सीधा वार, समाजवादी पार्टी की साइकिल चलने वाली नहीं है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi