Mainpuri News: पर्यटन मंत्री की विधानसभा के गांव की सड़क बदहाल दो दशक पहले हुआ था निर्माण, वर्तमान में मार्ग हो चुका जर्जर

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Mar 2026, 11:03 pm
location_onMainpuri

Morning City

कुरावली/मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला इमलिया का संपर्क मार्ग अपनी बदहाली पर आंशू बहा रहा है। यह संपर्क मार्ग जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का भी शिकार है। गांव के संपर्क मार्ग पर बहुत ही गहरे गहरे गढड़े हो गए है। जिनमें दो पहिया वाहन का पहिया चले जाने पर वाहन गिर जाता है जिससे लोग चोटिल हो जाते है।
ज्ञात हो कि विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला इमलिया के संपर्क मार्ग का निर्माण बर्ष 2004 में पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान के प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण के रुप में कराया गया था। इस मार्ग को बने दो दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। दो दशक बाद मार्ग बहुत ही जर्जर हो गया है। लगभग पूरा ही मार्ग टूट गया है, इस पूरे ही मार्ग पर गहरे गहरे गढड़े हो गए है। गढड़े भी ऐसे जो रोज ही हादसे का कारण बन रहे है। ग्रामीण बताते है कि जब भी चुनाव का मौसम आता है तब गांव में वोट मांगने के लिए प्रत्याशी तो आते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह गांव की तरफ पीछे मुंडकर नहीं देखते है।

Morning City

आएदिन चोटिल हो रहे दो पहिया सवार

नगला इमलिया के जर्जर संपर्क मार्ग पर लगभग पूरे ही मार्ग पर गहरे गहरे गढड़े हो गए है। जब भी गांव के ग्रामीण दो पहिया वाहन से कहीं पर भी इस मार्ग से जाते है तो मार्ग पर चलने के दौरान उनकी सांसे अटकी हुई रहती है। क्यो कि इस मार्ग पर दो पहिया सवारो का गिरकर चोटिल होना आम बात हो गई है। क्यो कि वाहन का पहिया गढड़े में जाते ही वह अनियंत्रित हो जाता है और सवार गिरकर चोटिल हो जाता है।

www.morningcity.in

ग्रामीणों की निर्माण कराने की मांग

नगला इमलिया के ग्रामीण राजपाल सिंह वर्मा पूर्व प्रधान, रामगोपाल लोधी, बांकेलाल, अजयपाल सिंह, परमसुख, अशोक राजपूत, जमादार सिंह राजपूत, सुधीर वर्मा, जोगेंद्र सिंह वर्मा, विष्णु राजपूत, सुनील राजपूत, पंचीलाल राजपूत, अरविंद राजपूत, चंद्रपाल सिंह राजपूत, दुर्वेश राजपूत, हरवेश राजपूत, श्रीराम वर्मा, विनय राजपूत, ओमप्रकाश, शंभुदयाल वर्मा, हरिराम वर्मा, रामौतार शाक्य, मदनलाल शाक्य, सोनू शाक्य, सियादेवी राजपूत आदि ने संपर्क मार्ग बनवाएं जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
फोटो परिचय- नगला इमलिया का जर्जर मार्ग
फोटो परिचय- नगला इमलिया का जर्जर मार्ग
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi