Mainpuri News: ट्रैफिक नियम बताने पर यातायात पुलिसकर्मी की पिटाई बीच रोड पर फाड़ी वर्दी, मुंह में मारे दनादन घूंसे, तीन को हिरासत में लिया
personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Aug 2026, 10:42 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कुरावली रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार दोपहर वहां से गुजर रहे बाइक सवारों को सिपाही ने नियमों का पालन कर चलने की राय दी तो युवकों ने सिपाही से गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाला भाग गया। पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल कराया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया है।
www.morningcity.in
यातायात विभाग में तैनात सिपाही यादवेंद्र शनिवार दोपहर को नगर के कुरावली रोड स्थित अटल चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दोपहर एक बजे के करीब ग्वालटोली के रहने वाले दो युवक पल्सर बाइक को लहराते हुए वहां से गुजर रहे थे तो सिपाही ने रोककर यातायात नियमों का पालन कर चलने की हिदायत दी। इसी बात से बाइक पर पीछे बैठा युवक आग बबूला हो गया और गालियां देने लगा।
कहासुनी के बाद दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट
गाली देने से रोकने पर सिपाही और युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। हंगामा होता देख वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाकर मेडिकल कराया। घटना की तहरीर सिपाही यादवेंद्र की ओर से कोतवाली में दी गई है।
क्या बोले इंस्पेक्टर कोतवाली
कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सिपाही से मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

