Hathras News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा बिसावर, जगह-जगह स्थापित हुईं गणेश प्रतिमाएं

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Sept 2026, 08:55 pm
location_onHathras
हाथरस। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को कस्बा बिसावर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। वहीं लोगों ने अपने घरों में भी विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की।गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान भक्त गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने रास्ते में गुलाल और फूल बरसाकर गणेश उत्सव की खुशियां मनाईं। इससे पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।प्रभात फेरी के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही कस्बे में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई।

फोटो -प्रतिमा ले जाते भक्त
फोटो -प्रतिमा ले जाते भक्त
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi