Mainpuri News: भाजपा की सरकार में राम मंदिर का चंदा भी सुरक्षित नहीं शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर कसे तंज

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Jul 2026, 10:16 pm
location_onMainpuri

मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर कसे तंज

मैनपुरी। करहल पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने शुक्रवार की शांय राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में तो मंदिर का चंदा तक सुरक्षित नहीं है। मंदिर से चंदा चोरी चला जाना बेहद गंभीर प्रकरण है। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करहल कस्बा में एक परिवार के यहां शोक संवेदना जताने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये तो सबसे बड़े अधर्मी हैं जो राम मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे। भले भाजपा की सरकार दावे करे, लेकिन सभी मोर्चे पर विफल रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई के कारण सामान्य परिवार का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

Morning City

राम मंदिर में चोरी करने वाले पर हो कार्रवाई

शिवपाल सिंह भगवान श्रीराम मंदिर जैसी पवित्र जगह पर चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को गंभीर और बड़ी सजा दी जाए। मंदिर में चोरी करने वाला व्यक्ति सबसे बड़ा अधर्मी है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम मंदिर में चोरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। भगवान राम मंदिर को भी नहीं छोड़ने वाले लोग जनता के हितों की रक्षा कैसे करेंगे। आरोप लगाया कि सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी बढ़ गई है और आम जनता परेशान है।

www.morningcity.in

भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है और न ही भाजपा से कोई बातचीत होगी। समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठा रही है। शिवपाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब, किसान और व्यापारी सभी परेशान हैं। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है और लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के सहयोगी दलों के बयानों को लेकर भी शिवपाल यादव ने निशाना साधा।

सीएम का कोई विजन नहीं

पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है। तभी तो एक्सप्रेसवे के पास बनी हवेलिया मंडी का कार्य अधूरा पड़ा है। अखिलेश यादव का सपना था सभी किसानों को उपज का सही दाम मिले। इसके लिए एक्सप्रेसवे के किनारे मंडियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अब भाजपा सरकार में काम बंद पड़ा हुआ है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डा. रामकुमार यादव, रामनारायण बाथम, महेश बाबू, राजा बाबू आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi