Mainpuri News: बेखौफ हमलावरों की फायरिंग में युवक के सीने में लगी गोली युवक की हालत नाजुक, सैफई पीजीआई में चल रहा इलाज
personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Sept 2026, 09:49 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में मैनपुरी चौराहे पर बुधवार की रात 10.30 बजे के करीब कार पर सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गोली मकान की छत पर खड़े युवक सीने में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हंगामा होते ही आसपास के लोग एकत्र हुए हुए तो हमलावर भाग गए। घायल युवक को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। देर रात एएसपी ग्रामीण ने सैफई पहुंचकर घायल से हमले की जानकारी ली है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की दो टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।
करहल कस्बा में किशनी रोड पर रहने वाले अर्पित कुमार बुधवार की रात मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खड़े थे। तभी रात 10.30 बजे के करीब पांच-छह कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने उतरकर घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली खिड़की के शीशे को तोड़ती हुई अर्पित के सीने में जा लगी। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे तो हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। अर्पित को घायल अवस्था में सीएचसी करहल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
www.morningcity.in
एसपी ग्रामीण ने सैफई पहुंचकर जुटाई जानकारी
देर रात एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी और सीओ करहल अजय चौहान ने करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय के साथ सैफई पहुंचकर घायल और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल अर्पित के पिता सुनील कुमार ने करहल निवासी सम्यक उर्फ लव, संकेत उर्फ लल्ला, सौरभ उर्फ टिल्लू निवासी अहिंसा कालोनी, आशीष यादव दुमीला, अंशुल पाल निवासी अध्यापक नगर और चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की दो टीमें आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

क्या बोले एसपी ग्रामीण
मौका मुआयना कर सैफई अस्पताल में जाकर घायल के बारे में जानकारी ली है। घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस की दो टीमें हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण।
