Mainpuri News:औंछा में पिता-पुत्र की गैंग ने की थी सर्राफ की दुकानों से चोरी आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3.4 किलो चांदी वरामद

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Jan 2026, 06:01 pm
location_onMainpuri

पुत्र सहित छह साथी चोर फरार, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Morning City

मैनपुरी/औंछा। थाना औंछा क्षेत्र में दो सर्राफ की दुकानों से चोरी की वारदात हाथरस के एक पिता-पुत्र के गैंग ने रेकी कर अंजाम दी थी, एएसपी ग्रामीण ने शुक्रवार को एक चोर की गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया हैं, उन्होने बताया कि चोर के कब्जे से 3.400 किग्रा चांदी बरामद हुई है। छह अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 की रात कस्बा औंछा निवासी सर्राफ व्यापारी मनोज वर्मा की दुकान से 200 ग्राम सोने के जेवर, 15-20 किलो चांदी और विपिन गुप्ता की दुकान के शटर तोड़ कर 12 किलो चांदी करीब 120 ग्राम सोने के जेवर चोरी की घटना हुई थी। घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह की टीम ने गुरुवार की रात्रि हाथरस से एक गिरोह के सरगना राजेंद्र सिंह निवासी गांव बाग बधिक थाना सहपऊ हाथरस को कुछ जेवर के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से कुछ जेवर बरामद हुए, जिन पर सराफा की दुकानों की मोहर लगी थी। उसकी निशानदेही पर एक मकान में छिपाकर रखी गई करीब 3.400 किग्रा चांदी बरामद हुई।

वारदात से पहले पिता-पुत्र ने की थी रेकी

सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चोर राजेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र अरुण व पांच साथी हरिओम, कालिया, संतोष उर्फ गांडी, भवानी शंकर, मोनू उर्फ मानवेंद्र निवासी गांव लोधई हाथरस ने मिल कर सर्राफ की दुकानों में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। बताया कि घटना से 10 दिन पहले पुत्र व साथियों ने रेकी की थी, इसके बाद भी उन लोगों चोरी की वारदात अंजाम दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद वह लोग गांव पहुंचे और अपने व पुत्र के हिस्से में आए जेवर जमीन में दबा दिए थे।

चोर अपने हिस्से का माल लेकर फरार हो गए

सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात करने वाले इस गैंग को खबर थी कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, सभी अपने हिस्से का माल लेकर भाग गए। टीमें तलाश में जुटी हैं, जल्द ही सभी चोर पकड़े जाएंगे। जिस गांव से औंछा पुलिस ने चोर राजेंद्र को गिरफ्तार किया है, वह गांव सहपऊ आपराधिक पृष्ठभूमि का है, सर्राफ की दुकानों में चोरी की वारदातों के लिए पहचाना जाता है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi