भोगांव/मैनपुरी-भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने फूंका अखिलेश का पुतला, बाबा साहब के फोटो से छेडछाड़ करके लगाई अखिलेश की फोटो से आक्रोश

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Apr 2025, 05:07 pm
location_on???????
morning City भोगांव/मैनपुरी। सविधान निर्माण डा0 भीमराव अम्बेडकर के फोटो के साथ छेडछाड कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बाबा साहब के बराबर बताने से आक्रोशित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया के नंेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने सपा मुखिया का पुतला फंूका और जमकर नारेबाजी की। बुधवार को नगर के रामलीला मैदान मे स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर पार्क मे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम के नेतृत्व मे दर्जनो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर अखिलेश यादव के विरूद्ध जमकर नारेवाजी करते हुये उनका पुतला फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया ने कहा कि सपा कार्यकताओ ने बाबा साहब का जो अपमान किया है उसकी कीमत सपा को चुकाने पडेगी। उन्होनंे कहा कि सपा ने हमेशा प्रदेश मे दलितो का शोषण किया है और सपा के गुण्डे हमेशा से ही दलित समाज का अपमान करते रहे है और उनकी जमीनो पर कब्जा करते रहे हैं आगामी चुनाव मे दलित समाज सपा को मुहतांेड जबाब देगा। इस मौके पर संजय शर्मा, सागर चौहान, आशू सक्सेना, देवेन्द्र सिंह लोधी, प्रताप राजपूत, संजय गिहार, राजन गिहार, विशाल गिहार, राजेश कठेरिया, शिवपूजन दिवाकर, सोमवीर जाटव, प्रदीप कठेरिया आदि मौजूद थे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi