Hathras News: बाबा नाती ने राष्ट्रीय क्रासबो शूटिंग प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीता
personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Jun 2026, 10:41 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस।समाजसेवी महेश यादव संघर्षी के बडे भाई डॉ गंगासिह ने कोचों की प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीता वहीं नाती सूर्या ने दस वर्ष से कम आयु वर्ग में भाग लेकर कांस्य पदक जीता। सातवीं राष्ट्रीय क्रासबो चैंपियनशिप 2026 का नैनीताल उत्तराखंड में फील्ड टार्गेट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई जिसमे लगभग सोलह प्रदेश के प्रतिभागियो ने भाग लिया। डॉ गंगासिह व महेश यादव संघर्षी ने बताया कि यह भारत में क्रोसबो खेल को बढावा देने और राष्ट्रीय स्तर के टैलेंट को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
www.morningcity.in
पदक प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करने मे प्रमुख रुप से हरी सिंह यादव, डॉक्टर ओमकार सिंह, साधना सिंह, डॉक्टर नीलम, वीरपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह जादौन,आतिश सोलंकी,योगेन्द्र राजपूत, जयपालसिंह चौहान, बबलू सिसौदिया,डॉक्टर सुरेश चन्द्र,नेत्रपाल सिंह यादव, संजीव यादव, डॉ.संजय कुमार,राकेश यादव ,हाजी यादव, दिवाकर, यशपाल यादव,डॉ.राहुल कुमार, भूपेन्द्र यादव, रुपेश कुमार,जाकिर भारती,हसरुददीन शाह आदि शामिल हैं।
