Agra News: जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, आठ गिरफ्तार
personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Sept 2026, 10:47 pm
location_onAgra
Morning City
आगरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 29,050 रुपये की नकदी बरामद की। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर की। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को थाना सदर बाजार पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के बगल वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में खलबली मच गई। टीम ने घेराबंदी कर मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और जुए में दांव पर लगाई गई कुल 29,050 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, सभी हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवा निवासी बगीची, पारस निवासी मीरी विहार कालोनी, सचिन निवासी बिठौड़ी, थाना वाह, सिकंदर, शिवम और अजय चौहान निवासी बाल्मीकि बस्ती बीच का उखर्रा, दीपक उर्फ दीपू निवासी तुलसी नगर गोबर चौकी और देवेश निवासी एसआर पब्लिक स्कूल के पास अमिता नगर शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना सदर बाजार के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
