मैनपुरी-किसानो की समस्यायें हल नहीं तो होगा आंदोलन भाकियू भानू पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

personसंपादकीय टीम
calendar_today21 Apr 2025, 04:49 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने डीएम को किसानों की समस्या के लिए ज्ञापन दिया, दिए गए ज्ञापन में डीएम को अवगत कराया गया है कि जो मैनपुरी बाईपास निकल रहा है उसमें किसानों की जमीन मार्ग में आ रही है, जिसका अधिग्रहण किया जा रहा है, चूकि वो जमीन किसानों की है इसलिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि मैनपुरी में सभी जगह के सर्किल रेट बढ़ाए गए है लेकिन वाईपास मार्ग पर जिस जमीन का अधिग्रहण हो रहा है वहा का सर्किल रेट पुरानी सूची के अनुसार है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई कि इस जमीन का रेट भी नई सूची के हिसाब से ज्यादा मिले। डीएम को अवगत कराया गया इस समय गेहूं की कटाई चल रही है और गांव में विद्युत आपूर्ति, विद्युत विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में नहीं की जा रही हैं। यदि विद्युत समस्या का निदान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानु को आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक चौहान, युवा जिला अध्यक्ष एड. कन्हैया कुलश्रेष्ठ, गोल्डी गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एड. अमित जौहरी जिला महामंत्री, अतुल ठाकुर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अरविंद राजपूत, सचिन यादव, एंड विकास सैनी, आशु चौहान, अनस अंसारी, शिवम यादव, गौरव सिंह, आलोक यादव एडवोकेट, मोनिका सिंह, पूनम राठौर, शिवानी चौहान, आकाश चौहान, अवनीश यादव, आनंद पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi