New Delhi: संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Jul 2026, 11:18 pm
location_onNew Delhi

Morning City

नई दिल्ली। संसद सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन की गूंज और सुरक्षा बलों की कड़ाई से माहौल बेहद गर्मा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्‍न छात्र संगठनों द्वारा आयोजित 'संसद मार्च' के दौरान जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली के आसपास के इलाकों में भारी हंगामा देखने को मिला। संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अर्द्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज किया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का बयान सरकार से बातचीत चल रही है

बढ़ते तनाव और पुलिस की कार्रवाई के बीच CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को सुरक्षा बलों ने स्थिति नियंत्रित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालय में बुलाया। हिरासत जैसी परिस्थितियों के बीच सौरव दास ने मीडिया से बातचीत में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, संगठन और सरकार/प्रशासन के बीच बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रशासन देर से सही, लेकिन वार्ता के लिए आगे आया है। हम खुले दिल से संवाद के लिए तैयार हैं।

www.morningcity.in

सौरव दास ने आगे कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई पूरी तरह स्पष्ट या लिखित प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने मांग रखी कि यह बातचीत किसी वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री या जिम्मेदार प्रतिनिधि के साथ ही होनी चाहिए, ताकि युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों का कोई ठोस और स्थायी समाधान निकल सके।

कैसे बढ़ा जंतर-मंतर पर तनाव

सुबह से जुटने लगी भीड़: दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान जैसे आसपास के राज्यों से हजारों की संख्या में युवा और समर्थक सुबह 10 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश: दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने बैरिकेड्स लांघकर संसद भवन की दिशा में मार्च करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लाठीचार्ज और हिरासत: धक्का-मुक्की और नारेबाजी बढ़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन की गाड़ियां तैनात कर दीं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर डीटीसी बसों से अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में भेजा गया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi