Hathras News: पीईटी परीक्षा में हाथरस पुलिस की मुस्तैदी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनाए सहायता केंद्र

personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Nov 2026, 09:37 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में हाथरस पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए। अन्य जनपदों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर 'मे आई हेल्प यू' सहायता केंद्र स्थापित किए गए। यहां पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी देने के साथ सही मार्ग बताकर उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की। परीक्षा के दौरान प्रमुख मार्गों, परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास पुलिस बल मुस्तैद रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी की। ट्रेफिक इंस्पेक्टर अनूप सिंह के बेहतर प्रयास से यातायात व्यवस्था सुचारु चलती रही व जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। पुलिस के सहयोगात्मक व्यवहार, सहायता केंद्रों और सुगम यातायात व्यवस्था से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली। कई अभ्यर्थियों ने हाथरस पुलिस की व्यवस्थाओं और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी प्रबंधन के चलते एक नवंबर को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
फोटो -ट्रेफिक इंस्पेक्टर अनूप सिंह के बेहतर प्रयास से यातायात व्यवस्था सुचारु चलते हुए
फोटो -ट्रेफिक इंस्पेक्टर अनूप सिंह के बेहतर प्रयास से यातायात व्यवस्था सुचारु चलते हुए
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi