Mainpuri News: छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Sept 2026, 09:31 pm
location_onMainpuri

Morning City

औंछा/मैनपुरी। थाना क्षेत्र में स्कूल से लौटकर घर जा रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ दो मनचलों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेडछाड़ कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मनचलों को पकड़कर उनकी अच्छी तरह से खातिरदारी करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहीं है। कस्वा के ही एक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं छुट्टी के बाद अपने घर जा रहीं थी, तभी औंछा-लखौरा मार्ग पर दो मनचलों ने छात्राओं का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करना शुरु कर दिया, मनचले छात्राओं से छेडछाड़ करते हुए बीडियो भी बनाने लगे, छात्राओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया, छात्राओं की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद मनचलों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मनचलों को दवोच लिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद गुस्साएं ग्रामीणों ने मनचलों की जमकर खातिरदारी की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मनचलो को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। फोटो परिचय-06- ग्रामीणों के कब्जे में मनचले।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi