Hathras News: यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और कार में भीषण टक्‍कर, 6 की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Mar 2026, 01:28 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार सुबह 4.30 बजे कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है।

Morning City

यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई। हादसे में मारे गए सभी लोग ईको कार में सवार थे। मृतकों में 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए

Morning City

हादसे की सूचना मिलने पर स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi