Noida News: सैलरी बढ़ाने को लेकर प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शनदिल्ली-नोएडा बॉर्डर सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम
personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Apr 2026, 01:47 pm
location_onNoida
Morning City
नोएडा। नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन ने सोमवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों मजदूरों के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
www.morningcity.in
चिल्ला बॉर्डर से DND की ओर डायवर्जन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को DND टोल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा पुरी स्क्वायर रूट पर भी ट्रैफिक मोड़ा गया है, ताकि दबाव को कम किया जा सके। बावजूद इसके, कई जगहों पर यातायात धीमा बना हुआ है।
