Mainpuri News: मैनपुरी के ट्रामा सेंटर में दो भाइयों में जमकर मारपीट
personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Sept 2026, 05:42 pm
location_onMainpuri
शीशे टूटे, मां को सैफई पीजीआई रेफर करने के बाद गलतफहमी में मारपीट
मैनपुरी। शहर के जिला अस्पताल परिसर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की में क्रिटिकल केयर यूनिट के दरवाजे और खिड़की के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ. राज सिंह मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
www.morningcity.in
शहर निवासी कांति देवी पत्नी सुखदेव सिंह चौहान पिछले 10-15 दिन से क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थीं और उनकी तबीयत खराब थी। दोपहर करीब 1.30 बजे उन्हें सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया। इसके लिए एंबुलेंस भी नीचे बुलाई गई थी। इसी दौरान उनके बड़े बेटे शिव कुमार और छोटे बेटे शील कुमार चौहान के बीच कहासुनी होने लगी। शिवकुमार को गलतफहमी हो गई कि वे मां कांति देवी को रजिस्ट्री ऑफिस ले जा रहे हैं। जबकि सच्चाई यह थी कि उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया था। इसी गलतफहमी के चलते दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। धक्का-मुक्की में क्रिटिकल केयर यूनिट के दरवाजे और खिड़की पर लगे शीशे टूट गए। शीशे टूटने के बाद तुरंत मारपीट की घटना की जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज सिंह को दी गई।
Morning City
सीएमएस ने किया निरीक्षण
सीएमएस डॉ. राज सिंह पूर्व सैनिकों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

