Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने किया पांच धार्मिक स्थलों के सौदर्यीकरण का शिलान्यास
personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Mar 2026, 10:26 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शंकर जी महाराज विराजमान मंदिर प्रांगण फतेहजंगपुर में 241.28 लाख की लागत से शंकर जी महाराज विराजमान मंदिर फतेहजंगपुर, 204.06 लाख की लागत से श्री हनुमान जी मंदिर जखौआ, 166.56 लाख की लागत से श्री नैनसुख महाराज मंदिर चदरपुर सिढ़पुरा, 164.46 लाख की लागत से श्री बजरंगबली हनुमान मंदिर खिरनाखुर्द एवं 155.35 लाख की लागत से ब्रह्मदेव महाराज मंदिर ढिबईया के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
Morning City
इस मौके पर उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार पुरातात्विक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक स्थलों को पुराना स्वरूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इस दिशा में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश के पुरातात्विक महत्व के धार्मिक स्थलों को नई पहचान देने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि मैनपुरी में विकास कार्यों की एक नई इबारत लिखी जा रही है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद मुख्यालय सहित तहसील स्तर तक विकास कार्यों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों रुपया की सौगात प्राप्त हुई है, केवल पर्यटन विभाग के माध्यम से ही लगभग 200 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रही हैं।
www.morningcity.in
सरकार कर रही पर्यटन का बढ़ावा देने के प्रयास
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन म्यूज़ियम में मैनपुरी के ऋषियों, मुनियों, तपस्वियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
Morning City
शिलान्यास समारोह में यह रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड के चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, कुरावली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह यादव, अमित गुप्ता, विकास चौहान, अजय कुशवाह, प्रशांत राठौर, पुष्पेंद्र शाक्य, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र धम्मा वर्मा, विनोद शर्मा, अर्जुन चौहान, ग्राम प्रधान सौरभ सोलंकी, प्रदीप वर्मा, मुनेंद्र सिंह राठौर, मनोज राठौर, सबल सिंह, पप्पू, ठाकुरदास शाक्य, संजय राजपूत, मनोज राजपूत, डॉ. विमल पांडेय, डॉ. सुमंत यादव, सचिव गौरव यादव, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

